Saran News : अखंड अष्टयाम के पहले श्रद्धालुओं ने निकाली कलशयात्रा

Saran News : प्रखंड के हंकारपुर गांव में जन कल्याण व समाज के विकास के लिए 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का शुरुआत शुक्रवार को किया गया.

इसुआपुर. प्रखंड के हंकारपुर गांव में जन कल्याण व समाज के विकास के लिए 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का शुरुआत शुक्रवार को किया गया. जिसमें पंडित बिजेन्द्र तिवारी, चंदन तिवारी के मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्ति में हो गया. यज्ञ में यजमान के रूप में तपनारायण राय तथा उनकी पत्नी उर्मिला देवी ने भाग लिया. इसके पूर्व सैकड़ो महिलाएं तथा पुरुषों ने हाथों में कलश लिये यज्ञ स्थल से चल कर गांव का भ्रमण करते हुए हाथी, घोड़े, डीजे के साथ एक जुलूस के रूप में संढ़वारा गांव स्थित तालाब पर पहुंचे. जहां से जलभरी कर वापस यज्ञ स्थल आये. जहां पवित्र जल से यज्ञ का श्रीगणेश किया गया. जुलूस का नेतृत्व पूर्व बीडीसी अशोक राय, राजकुमार राय, हरि राय, श्रीराम राय, सत्येंद्र राय, संतोष राय, रमेश राय, बालेश्वर राय, अरुण राय आदि ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >