हरितालिका तीज को लेकर बनियापुर के बाजार गुलजार, फल-मिठाई से श्रृंगार सामग्री तक की बढ़ी मांग

हरितालिका तीज के अवसर पर बाजारों में रौनक बढ़ गई है. सुहागिनें व्रत की तैयारियों में जुटी हैं और पूजन सामग्री, श्रृंगार व परिधानों की जमकर खरीदारी कर रही हैं. 14 सितंबर को रखे जाने वाले इस व्रत को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह है.

Hartalika Teej: पति की लंबी उम्र और अखंड सुहाग की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं द्वारा सोमवार को मनाये जाने वाले हरितालिका तीज व्रत को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गयी है. व्रत को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित नजर आ रही हैं. तीज अनुष्ठान को पूरा करने के लिए महिलाएं पूजन सामग्री की खरीदारी के साथ पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं.

कपड़े और श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की काफी भीड़ देखी जा रही है. वहीं, ससुराल में रह रही बेटियों के लिए और मायके में रह रही बहुओं के लिए तीज भेजने का सिलसिला भी जारी है. इसके लिए लोग फल, मिठाई और अन्य जरूरी सामान की जमकर खरीदारी कर रहे हैं.

14 सितंबर को रखा जायेगा तीज व्रत

शास्त्री बृजभूषण पांडेय ने बताया कि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज व्रत मनाया जाता है. इस वर्ष तीज व्रत 14 सितंबर को रखा जायेगा. सुहागिन महिलाएं इस दिन निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करती हैं. मान्यता है कि तीज व्रत करने से अखंड सुहाग की प्राप्ति होती है और दांपत्य जीवन सुखमय रहता है.

गर्मी और उमस से व्रतियों की बढ़ी चिंता

इधर, चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी को देखते हुए निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं की चिंता भी बढ़ गयी है. व्रतियों का कहना है कि गर्मी और उमस के बीच पूरे दिन निर्जला उपवास रखना चुनौतीपूर्ण होगा. इसके बावजूद महिलाएं श्रद्धा और उत्साह के साथ तीज व्रत की तैयारियों में जुटी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mantu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >