religious event : इसुआपुर की जयथर पंचायत के बजरहिया गांव स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का शुरुआत मंगलवार को हुआ. ठाकुर जी के छठीआर के मौके पर ग्रामीणों द्वारा अखंड अष्टयाम का शुरूआत किया गया. अखंड अष्टयाम के शुरू होते हीं वातावरण भक्तिमय हो गया. पंडित नंदकिशोर चौबे, श्रीराम तिवारी, बबन तिवारी के मंत्रोच्चारण से वातावरण गूंज उठा
251 महिला-पुरुषों ने कलशयात्रा में लिया हिस्सा
यज्ञ में यजमान हरिकिशोर ओझा तथा उनकी पत्नी कांति देवी ने यज्ञ का संकल्प लिया.उसके पूर्व 251 महिला पुरुषों ने हाथों में कलश लेकर यज्ञ स्थल से चलकर बजरहिया तालाब से जलभरी कर गांव का परिभ्रमण करते हुए ठाकुर बाड़ी पहुंचे जहां पवित्र जल से यज्ञ का शुरुआत हुआ.
जलभरी में ग्रामीणों के साथ गण्यमान्य हुए शामिल
जुलूस का नेतृत्व विधायक पुत्र पंकज सिंह,उप प्रमुख प्रतिनिधि डब्लू ओझा, राकेश ओझा, विजय तिवारी, अनील ओझा, अभय ओझा, मणिशंकर ओझा, मनोज ओझा उर्फ जाटा, विजय राय,हरेंद्र ओझा, इन्द्रदेव ओझा, उदय ओझा,मनु ओझा,अनु ओझा, नागेंद्र ओझा, कैलाश ओझा,इतेंद्र ओझा, अखिलेश्वर ओझा आदि ने किया. बुधवार की रात्रि में ब्यास राकेश गिरि द्वारा रामविवाह कराया जाएगा.
