परसा में 148 लाभुकों के बीच बांटे गए आयुष्मान कार्ड, सांसद रूडी के सहयोग से लगा वितरण शिविर

Saran News : सारण के परसा प्रखंड में सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयासों से 148 लोगों को आयुष्मान कार्ड बांटे गए. इस पहल से जरूरतमंदों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. लाभुकों ने खुशी जताई और आभार व्यक्त किया.

Saran News : प्रखंड के अन्याय पंचायत भवन में सोमवार को सांसद राजीव प्रताप रूडी के सहयोग से आयोजित शिविर में 148 लाभुकों के बीच आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए. कार्ड वितरण का कार्य एलएनजी पेट्रोनेट और रूरल यूथ कोऑर्डिनेशन, अमनौर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया.

पहले हुआ था निःशुल्क पंजीकरण, अब मिला कार्ड

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व इसी स्थान पर सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर उनकी टीम ने ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड के लिए निःशुल्क पंजीकरण कराया था. पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद तैयार कार्डों का सोमवार को लाभुकों के बीच वितरण किया गया.

भाजपा नेताओं ने किया कार्ड वितरण

आयुष्मान कार्ड का वितरण भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह और भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय नाथ पूरी ने किया. इस दौरान उपेंद्र शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. कार्ड प्राप्त करने वालों में विकास सिंह, आकाश सिंह, नारायण राम, झरी देवी, माती देवी, सुनीता देवी, सोना देवी, नाजिया परवीन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे.

सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प

भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सांसद राजीव प्रताप रूडी हमेशा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं. उन्होंने कहा कि सांसद का संकल्प है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. इसी उद्देश्य से गांव-गांव में शिविर लगाकर निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए और वितरित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में यह कार्ड आम लोगों के लिए संजीवनी का काम कर रहा है.

आयुष्मान योजना गरीबों के लिए वरदान : अजय नाथ पूरी

भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय नाथ पूरी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हुई है. पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलने से अब किसी गरीब को इलाज के अभाव में परेशान नहीं होना पड़ेगा.

कार्ड मिलने पर लाभुकों ने जताया आभार

आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर लाभुकों के चेहरे खुशी से खिल उठे. सभी ने इस पहल के लिए सांसद राजीव प्रताप रूडी का आभार जताया और कहा कि उनके प्रयासों से उन्हें समय पर यह सुविधा मिल सकी. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड के उपयोग और उससे मिलने वाले लाभों की भी विस्तृत जानकारी दी गई.

Also Read : सीवान फायरिंग मामले पर डीएम का बयान, 'स्वचालित हथियार से गोली लगने की पुष्टि नहीं', वायरल वीडियो के बाद सिपाही निलंबित



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Yusuf

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >