शराबबंदी को सफल बनाने के लिए जनजागरूकता बेहद जरूरी : बीडीओ

बिहार में शराबबंदी कानून को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रखंड प्रमुख कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी.

एकमा. बिहार में शराबबंदी कानून को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रखंड प्रमुख कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों और जीविका समूह की महिलाओं के साथ ग्रामीण स्तर पर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन पर रोक लगाने को लेकर चर्चा की गयी. बीडीओ ने कहा कि शराबबंदी को सफल बनाने के लिए जनजागरूकता बेहद जरूरी है, इसलिए पंचायत प्रतिनिधि और जीविका समूह गांव-गांव जाकर लोगों को शराबबंदी के लाभों के बारे में जागरूक करें. साथ ही उन्होंने प्रतिनिधियों से अपील की कि क्षेत्र में शराब से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. बैठक में उप प्रमुख शुभ नारायण यादव, मुखिया मिथलेश प्रसाद, रंजीत यादव, जयराम साह, पवन कुमार, बच्चा सिंह, गणेश साह, मुन्ना प्रसाद, दीपक गिरी, भारत सिंह सहित बड़ी संख्या में जीविका समूह की महिलाएं मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >