पिता का शव ले जा रही एंबुलेंस को ट्रक ने मारी टक्कर, बेटा घायल

छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर गत सोमवार की सुबह एक सड़क हादसा हुआ.

दाउदपुर(मांझी). छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर गत सोमवार की सुबह एक सड़क हादसा हुआ. दाउदपुर थाना क्षेत्र में नंदलाल सिंह कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिता का शव ले जा रही एंबुलेंस को टक्कर मार दी. इस हादसे में एंबुलेंस चालक अभय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. जानकारी के अनुसार, सीवान के बररम गांव निवासी छठू प्रसाद का इलाज पटना में चल रहा था, जहां उनकी मृत्यु हो गयी. उनका बेटा अभय कुमार पिता का शव लेकर गांव लौट रहे थे, तभी एनएच-531 पर रक्षाब्रह्म के समीप यह भीषण हादसा हुआ. स्थानीय ग्रामीण और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल अभय कुमार को एंबुलेंस से बाहर निकालने में मदद की. शव को दूसरी एंबुलेंस से सीवान भेजा गया. सूचना पाकर दाउदपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को दाउदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक और एम्बुलेंस चालक दोनों फरार हो गये. क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है. पुलिस फरार चालकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >