अमनौर थानाध्यक्ष हेमंत कुमार पर गिरी गाज, अनुसंधान में गंभीर लापरवाही के आरोप में निलंबित

Amanaur SHO Hemant Kumar Suspended : सारण जिले के अमनौर के थानाध्यक्ष हेमंत कुमार को कर्तव्य में लापरवाही के गंभीर आरोप में निलंबित कर दिया गया है. पुलिस उप महानिरीक्षक की समीक्षा में अनुसंधान में पाई गई खामियों के बाद यह कार्रवाई की गई है.

Amanaur SHO Hemant Kumar Suspended : सारण के अमनौर थानाध्यक्ष हेमंत कुमार को कर्तव्य में लापरवाही और शिथिलता के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सारण की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक, सारण क्षेत्र, छपरा द्वारा कांड की समीक्षा के दौरान अनुसंधान में गंभीर लापरवाही और कर्तव्यहीनता पायी गयी. स्पष्टीकरण असंतोषप्रद मिलने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गयी.

कांड की समीक्षा के बाद हुई कार्रवाई

पुलिस उप महानिरीक्षक, सारण क्षेत्र, छपरा ने कांड के अनुसंधान की समीक्षा की थी. समीक्षा के दौरान अमनौर थानाध्यक्ष हेमंत कुमार के स्तर से अनुसंधान में गंभीर लापरवाही और कर्तव्यहीनता पायी गयी. इसके बाद उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था.

सारण की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

स्पष्टीकरण असंतोषप्रद मिलने पर निलंबन

विभागीय स्तर पर मांगे गये स्पष्टीकरण को असंतोषप्रद पाया गया. इसके बाद अमनौर थानाध्यक्ष हेमंत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. पुलिस विभाग ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए इसकी जानकारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी.

निलंबन अवधि में पुलिस केंद्र सारण रहेगा मुख्यालय

निलंबित थानाध्यक्ष हेमंत कुमार के निलंबन अवधि में मुख्यालय पुलिस केंद्र, सारण निर्धारित किया गया है. इस दौरान उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार मुख्यालय में रहना होगा.

संबंधित खबर :

विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

पुलिस विभाग ने हेमंत कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए आवश्यक प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. आगे की कार्रवाई विभागीय नियमों के तहत की जायेगी.

Also Read : सारण : सावन की दूसरी सोमवारी पर शिल्हौड़ी शिलानाथ मंदिर में जुटेंगे 50 हजार भक्त, सुबह 3 बजे से जलाभिषेक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुलदीप महासेठ

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >