Saran News : जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला में की गयी कृषि योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने दिये सख्त निर्देश

Saran News : शहर के भिखारी ठाकुर आर्ट गैलरी में आयोजित जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारी संख्या में कृषि पदाधिकारी और जिले के अधिकारियों ने भाग लिया.

छपरा. शहर के भिखारी ठाकुर आर्ट गैलरी में आयोजित जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारी संख्या में कृषि पदाधिकारी और जिले के अधिकारियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अमन समीर, संयुक्त कृषि निदेशक राकेश रंजन, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग की असिस्टेंट डायरेक्टर और पटना की नोडल पदाधिकारी शगुफ्ता शफी, कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉक्टर एसके राय, जिला कृषि पदाधिकारी एस बी सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला डेरी ऑफिसर,सहायक निदेशक हॉर्टिकल्चर, सहायक निदेशक मिट्टी जांच,सहायक निदेशक पौधा संरक्षण आदि ने संयुक्त रूप से किया.

कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से प्रखंड किसी पदाधिकारी, ऐसी, एटीएम, बीटीएम, कृषि सलाहकार, जिले में योगदान दिये सभी प्रशिक्षु प्रखंड किस पदाधिकारी और भारी संख्या में किसान उपस्थित थे जिन्होंने कार्यशाला का लाभ लिया.

जिलाधिकारी ने कहा-हर किसान तक पहुंचे कृषि योजनाएं, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

इस अवसर पर जिलाधिकारी अमन समीर ने कहा कि कृषि में बेहतर विकास के लिए जिले के सभी 318 पंचायत की क्रॉपिंग इंटेंसिटी तैयार की जायेगी. इसके लिए जिला कृषि पदाधिकारी को अभी से ही लग जाना होगा. इतना ही नहीं प्रत्येक पंचायत की मिट्टी जांच होनी चाहिए ताकि पता लग सके की मिट्टी की गुणवत्ता क्या है. इसके लिए सैंपल लिया जाना चाहिए. नियमित रूप से खेती किसानी परिचर्चा आयोजित होनी चाहिए. कृषि परिचर्चा में एजेंडा हर पंचायत का अलग-अलग और स्पेसिफिक होनी चाहिए. कृषि चौपाल के लिए भी बेहतर एजेंडा होना चाहिए ताकि इसका लाभ किसानों तक पहुंचे. किसने की मदद के लिए मौसम पूर्वानुमान को लेकर भी समय-समय पर जानकारी दी जानी चाहिए. उन्होंने खाद की उपलब्धता हमेशा बफर स्टॉक के रूप में किया जाना चाहिए ताकि कभी भी किसानों को परेशानी नहीं हो. आकस्मिक फसल बीमा योजना और सरकार की किसानों के लिए जो विभिन्न योजनाएं हैं उनका व्यापक प्रचार प्रसार करने का आदेश दिया. कार्यक्रम को संयुक्त कृषिनिर्देशक, जिला कृषि पदाधिकारी समेत एक दर्जन से अधिक अधिकारियों ने संबोधित किया.

यहां भी होगा कार्यशाला

खरीफ महाअभियान कार्यशाला प्रखंड स्तर पर भी होगा इसके लिए कैलेंडर जारी कर दिया गया है. जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि 26 मई को सदर प्रखंड, दिघवारा प्रखंड और दरियापुर प्रखंड में, 27 को जलालपुर प्रखंड में, परसा प्रखंड में और रीविलगंज प्रखंड में, 28 को मकेर प्रखंड में,अमनौर प्रखंड में और तरैया प्रखंड में, 29 को नगरा प्रखंड में, एकमा प्रखंड में, मांझी प्रखंड में, 30 को मड़ावरा ,सोनपुर और गरखा प्रखंड में, 31 को बनियापुर,लहलादपुर, इसुआपुर प्रखंड में, एक जून को पानापुर और मशरक प्रखंड में कार्यशाला का आयोजन होगा.

कार्यक्रम में इन बिंदुओं पर दी गयी जानकारी

खरीफ शंकर धान बीज वितरण कार्यक्रम, खरीफ वर्ष 2025 से 26 में मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना अंतर्गत धान बीज वितरण के लिए प्रखंड द्वारा प्रस्तावित लक्ष्य के बारे में जानकारी दी गयी. चतुर्थ कृषि रोड मैप के अंतर्गत खाद्य एवं पोषण सुरक्षा दलहन योजना अंतर्गत अरहर फसल को बढ़ावा देने के लिए भौतिक एवं वित्तीय जिलाबार वार्षिक कार्य योजना के बारे में जानकारी दी गयी. इसके अलावा अन्य 15 से अधिक बिंदुओं पर जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >