सारण: एबीवीपी की प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का परिणाम घोषित, विजेताओं को सम्मानित किया

सारण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अपना 78वां स्थापना दिवस डॉ. पीएन सिंह डिग्री कॉलेज, रिविलगंज में प्रतिभा खोज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन के साथ मनाया. प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए और सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया.

Saran News : छपरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. पीएन सिंह डिग्री कॉलेज, रिविलगंज में आयोजित प्रतिभा खोज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया. इस अवसर पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित कर विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

सनी कुमार बने प्रथम

प्रतियोगिता में सनी कुमार ने प्रथम, पीयूष कुमार ने द्वितीय तथा पंकज यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सभी विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर

मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेकानन्द तिवारी ने कहा कि सामान्य ज्ञान एवं बौद्धिक प्रतियोगिताएं युवाओं में अध्ययनशीलता, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करती हैं. उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विजेताओं को शुभकामनाएं दीं.

कई पदाधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में सीनेट सदस्य नवलेश कुमार, विभाग संयोजक सचिन कुमार, विभाग छात्रा प्रमुख अदिति कुमारी, विभाग संगठन मंत्री सूर्यानंद कुमार तथा जिला संयोजक भास्कर कुमार मंचासीन रहे. कार्यक्रम का संचालन रजनीकांत सिंह ने किया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat kiran himanshu

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >