छपरा. रामनवमी महापर्व के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में शांति समिति के सदस्यों से उनके पुराने अनुभवों के आधार पर फीडबैक लिया गया और शोभायात्रा को सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये.
प्रशासन ने शोभायात्रा के रूट को बाधा मुक्त बनाने के लिए संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिये हैं. जिनमें कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया है कि रूट में लटकते बिजली के तारों का सत्यापन कर उन्हें सुरक्षित ऊँचाई पर करें. इसके अलावा पुल निर्माण निगम को डबल डेकर मार्ग के खंडों से निर्माण सामग्री और मलवा हटाकर मार्ग को समतल करने तथा धूल उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया. बुडको को निर्माणाधीन खुले नालों को तत्काल कवर करने की जिम्मेदारी दी गयी है. वहीं नगर निगम शोभायात्रा मार्ग में साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा.छपरा में 27 मार्च को निकलेगी शोभायात्रा, रूट पर लटकते तार व मलबे हटाने के निर्देश
रामनवमी महापर्व के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई.

छपरा में 27 मार्च को निकलेगी शोभायात्रा, रूट पर लटकते तार व मलबे हटाने के निर्देश