महाशिवरात्रि पर निकली भव्य चैतन्य शोभायात्रा

विश्व में शांति, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश फैलाने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य दिव्य अलौकिक चैतन्य शोभायात्रा तथा 12 ज्योतिर्लिंगों की झाकी निकाली गयी.

छपरा. विश्व में शांति, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश फैलाने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य दिव्य अलौकिक चैतन्य शोभायात्रा तथा 12 ज्योतिर्लिंगों की झाकी निकाली गयी. यह शोभायात्रा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों और मोहल्लों से होकर गुजरी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग सड़कों पर उमड़ पड़े. शिव बाबा की पूजा-अर्चना और नारियल फोड़ कर शुभारंभ करने के बाद छपरा जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक राजेश प्रसाद ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रत्येक वर्ष निकलने वाला शिव बारात सह चैतन्य शोभायात्रा छपरा शहर ही नहीं बल्कि राज्य और देश के लिए आध्यात्मिक चेतना, नारी सशक्तिकरण और शांति का संदेश देने वाला है. शिवरात्रि में रात्रि शब्द अज्ञानता, विकार वृति, दुख, अशांति और पाप को कहा गया है. ऐसे वक्त में शिव पिता परमात्मा के दिव्य अवतरण से शिवरात्रि की महिमा पूरे विश्व में प्रचलित है. शिवरात्रि का यह त्यौहार अज्ञान के अंधकार की रात्रि को समाप्त कर ज्ञान का प्रकाश लाने वाला यादगार पर्व है. जिस कारण हम सभी को इस पावन पर्व के अवसर पर अपने मन के अंदर और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लेना चाहिये. ब्रह्मा कुमारी अनामिका दीदी ने बताया कि शिव बारात शोभा यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागृति लाना, नशामुक्त समाज का निर्माण करना तथा विश्व शांति का संदेश फैलाना है. इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थानीय संचालिका बीके अनामिका दीदी छपरा जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक राजेश प्रसाद, सहायक स्टेशन मास्टर सतीश सिंह, बीके अरविंद भाई सहित सैकड़ों बीके भाई और बहने मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >