Saran News : तरैया के पोखरेड़ा में 52 फीट के रावण का होगा दहन

पोखरेड़ा बाजार पर चेतना दुर्गा पूजा समिति व ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित दुर्गा पूजा में दो अक्टूबर को दशहरा के दिन रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया है. जिसके लिए 52 फीट का रावण स्थानीय युवाओं द्वारा तैयार किया जा रहा है.

तरैया. पोखरेड़ा बाजार पर चेतना दुर्गा पूजा समिति व ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित दुर्गा पूजा में दो अक्टूबर को दशहरा के दिन रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया है. जिसके लिए 52 फीट का रावण स्थानीय युवाओं द्वारा तैयार किया जा रहा है. 52 फीट के बन रहे इस रावण की विशेषता यह है कि यह रावण पोखरेड़ा निवासी संजय सिंह सेंगर के निर्देशन में गांव के स्थानीय युवाओं द्वारा ही तैयार किया जा रहा है. इसके लिए कोई विशेषज्ञ कारीगर बाहर से नहीं बुलाया गया है. इस संबंध में चेतना दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ बीडी राय ने बताया कि पूर्व में भी हम लोग पोखरेड़ा में रावण दहन का आयोजन कर चुके हैं और अत्यधिक भीड़ होने की वजह से कई वर्षों तक इसे छोड़ दिया गया था. लेकिन स्थानीय लोगों की मांग पर इस बार पुनः रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है. वहीं इस रावण को बनाने में तकनीकी निर्देशन दे रहे संजय सिंह सेंगर ने बताया कि गांव के स्थानीय युवाओं के सहयोग से इस रावण का निर्माण किया जा रहा है और इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर भी सभी विभागों को सूचना दे दी गयी है ताकि रावण दहन के समय यथोचित व्यवस्था की जा सके.मौके पर पूजा समिति के सचिव संजय कुमार यादव, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार साह, सुभाष यादव, आलोक यादव, शिक्षक मनोज कुमार, दिनेश यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >