बिहार : सारण में मुखिया पर अंधाधुंध फायरिंग, स्थिति गंभीर

सारण : बिहारमें सारण जिलेके बनियापुर थाना क्षेत्र में दो बाइक पर सवार चार अपराधियों नेआज करही पंचायत के मुखिया पर अंधाधुंधफायरिंग कर दिया. इस घटना में मुखिया गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैंऔर उन्हें इलाज के लिए पटनारेफर किया गया है.बताया जाता है कि दो गोली पेट में तथा एक पीठ में लगने […]

सारण : बिहारमें सारण जिलेके बनियापुर थाना क्षेत्र में दो बाइक पर सवार चार अपराधियों नेआज करही पंचायत के मुखिया पर अंधाधुंधफायरिंग कर दिया. इस घटना में मुखिया गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैंऔर उन्हें इलाज के लिए पटनारेफर किया गया है.बताया जाता है कि दो गोली पेट में तथा एक पीठ में लगने के कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

घटना मंगलवार की अहले सुबहहुई. जानकारी के मुताबिक सुबह में मुखिया अपने घर के सामने सड़क पर टहल रहे थे. तभी उनपर हथियारों से लैस अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करउन्हें जख्मी कर दिया. घायल मुखिया की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफरल अस्पताल बनियापुर में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया.बाद में वहां से भी डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत पटना रेफर कर दिया है.

बताया जाता है कि वह टहलते हुए अभी घर से महजकुछही दूरपहुंचे थे, तभी पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी.फायरिंगकी आवाज सुन परिजन मौके पर पहुंचेऔर मुखिया को सड़क पर तड़पते हुए देखा. शुरूआती छानबीन में घटना को चुनावी रंजिश से जोड़ कर देखा जा रहा है. हालांकि घटना के सही कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस छानबीन में जुट गयी है.मामलेमें अभी तक किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना भी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >