Saran News : 60 फुट के रावण और 50 फुट के मेघनाथ को राम की सेना करेगी परास्त

इस बार राजेंद्र स्टेडियम में 60 फीट का रावण और 50 फीट के मेघनाथ को राम की सेना धराशाई करेगी. विजयादशमी समारोह समिति ने इस बार कुछ खास करने का निर्णय किया है.

छपरा. इस बार राजेंद्र स्टेडियम में 60 फीट का रावण और 50 फीट के मेघनाथ को राम की सेना धराशाई करेगी. विजयादशमी समारोह समिति ने इस बार कुछ खास करने का निर्णय किया है. आधुनिक आतिशबाजी के बीच आधुनिक लाइट प्रदर्शन की भी तैयारी हो रही है. समिति के द्वारा राजेंद्र स्टेडियम में रावण वध कार्यक्रम को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है. रावण और मेघनाथ का पुतला बनाया जा रहा है. समिति के द्वारा दर्शकों को कोई समस्या ना हो, इसको लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. रावण वध कार्यक्रम के बाद आसानी से लोग स्टेडियम से निकल सके इसके लिए कई तरह के व्यवस्था की जा रही है. स्टेडियम में प्रवेश के लिए पूरे शहर में यातायात व्यवस्था को परिवर्तित किया गया है.

शानदार तैयारी में जुटी समिति

समिति के विभूति नारायण शर्मा, वरुण प्रकाश राजा एवं राजेश फैशन ने लिया. इस बार 60 फीट का रावण और 50 फीट का मेघनाथ बनाया जा रहा है. इस बार का रावण और मेघनाथ बेहद खास है क्योंकि इसको बाहर की टीम ने बनाया है.आतिशबाजी के साथ-साथ शानदार लाइटिंग का आयोजन भी होना है. विजयादशमी समारोह समिति सभी सारण वासियों का 2 अक्टूबर को राजेंद्र स्टेडियम में हार्दिक अभिनंदन करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >