विशेष छापेमारी अभियान में 45 आरोपित हुए गिरफ्तार

वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश के आलोक में असामाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन, विक्री, भंडारण, निर्माण,परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देसी शराब भट्टी ध्वस्त करने की विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. इस अभियान में कुल 45 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.

छपरा. वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश के आलोक में असामाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन, विक्री, भंडारण, निर्माण,परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देसी शराब भट्टी ध्वस्त करने की विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. इस अभियान में कुल 45 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें शराब कारोबार में पांच अभियुक्त, शराब सेवन में 15 अभियुक्त, वारंट में17 अभियुक्त,एससी – एसटी एक्ट मामले में एक अभियुक्त,जुआ अधिनियम में तीन अभियुक्त,आर्म्स एक्ट में एक अभियुक्त, खनन में एक अभियुक्त, हत्या का प्रयास में एक अभियुक्त व अन्य मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किये है.वहीं जिले में अपराध नियंत्रण व यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल 92 वाहनों से एक लाख 19 हजार जुर्माना राशि वसूली गयी. वहीं जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों से 27.40 लीटर देसी शराब, 24.21 लीटर विदेशी शराब, तीन बाइक, एक तास, एक अपहृता व 9020 नगदी रुपये बरामद किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >