Saran News : 42 वर्षीय पेंटर की चेन्नई में असामयिक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Saran News : थाना क्षेत्र के खलपुरा के एक 42 बर्षीय पेंटर का चेनई में रविवार को असामयिक मौत हो गया. दुरभाष पर मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

मकेर. थाना क्षेत्र के खलपुरा के एक 42 बर्षीय पेंटर का चेनई में रविवार को असामयिक मौत हो गया. दुरभाष पर मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक युवक खलपुरा निवासी जागेश्वर मांझी का 42 बर्षीय पुत्र शिव कुमार माझी बताया जाता है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गत बुधवार को घर से चेनई निजी कंपनी में मजदूरी करने गया था. शुक्रवार को सही सलामत पहुंचा. और शनिवार से काम पर लग गया. काम करने के दौरान अचानक तबियत बिगड़ी स्थानीय स्थानीय लोगों की सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया गया और उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गयी. मौत की खबर पर पत्नी बबिता देवी, पुत्र छोटू कुमार, बिष्णु कुमार, पुत्री काजल कुमारी, माधुरी कुमारी, अनुष्का कुमारी तथा खुशबू कुमारी की चीख पुकार से महौल गूंज उठा. चीख पुकार सुन आस पास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. मालूम हों की युवक पेंटर का काम करता था. मजदूरी कर पत्नी दो पुत्र तथा चार पुत्री का भरण पोषण करता था. युवक की असामयिक मौत होने से पूरा परिवार की पालन पोषण की जिम्मेवारी पत्नी के कंधे पर आ गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >