कार से 192 लीटर देसी शराब बरामद

नगरा. खैरा थाना क्षेत्र के भदरिया गांव से गुरुवार देर रात खैरा पुलिस ने 192 लीटर देसी शराब के साथ एक कार जब्त कर ली. हालांकि पुलिस को देखकर धंधेबाज व चालक कार छोड़कर फरार हो गये

नगरा. खैरा थाना क्षेत्र के भदरिया गांव से गुरुवार देर रात खैरा पुलिस ने 192 लीटर देसी शराब के साथ एक कार जब्त कर ली. हालांकि पुलिस को देखकर धंधेबाज व चालक कार छोड़कर फरार हो गये. इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिमा राणा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी थी. पुलिस की गाड़ी देखकर धंधेबाज व चालक कर छोड़कर फरार हो गये. कार की जांच की गयी तो कार की डिक्की से दो प्लास्टिक व एक बोरे से 192 लीटर देसी शराब बरामद हुई. धंधेबाज व चालक को चिह्नित कर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >