कूरियर ब्वाय को गोली मारकर की लूटपाट

फुलवरिया : गोपालगंज में बेलगाम अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए मंगलवार को दिनदहाड़े श्रीपुर ओपी क्षेत्र के दुलारपुर गांव के पास बथुआ बाजार-श्रीपुर मुख्य पथ पर एक कूरियर ब्वॉय को गोली मारकर लूटपाट की. गंभीर हालत में कूरियर ब्वॉय को फुलवरिया रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने […]

फुलवरिया : गोपालगंज में बेलगाम अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए मंगलवार को दिनदहाड़े श्रीपुर ओपी क्षेत्र के दुलारपुर गांव के पास बथुआ बाजार-श्रीपुर मुख्य पथ पर एक कूरियर ब्वॉय को गोली मारकर लूटपाट की. गंभीर हालत में कूरियर ब्वॉय को फुलवरिया रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया.

बताया जाता है कि कटेया थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी राजा राम पटेल का 28 वर्षीय पुत्र मनीष पटेल अपनी जीविका चलाने के लिए डेरी बेरी कूरियर सर्विस में काम करता है, जो ऑनलाइन मार्केटिंग से मंगाये गये सामान को ग्राहकों के पास डिलिवर करता है. वह मंगलवार को भी कटेया थाना क्षेत्र के मंझरिया बाजार में स्थित अपने सेंटर से पार्सल लेकर क्षेत्र में पहुंचाने निकला था.
शाम चार बजे जैसे ही वह श्रीपुर ओपी क्षेत्र के दुलारपुर गांव के पास पहुंचा कि एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसे रोक कर लूटपाट करनी चाही. जब मनीष ने इसका विरोध किया, तो अपराधियों ने देसी पिस्तौल निकाल कर उस पर फायर कर दिया. गोली उसकी जांघ पर लगी और वह अचेत होकर गिर पड़ा. अपराधियों ने उसके पास रखे सामान और पैसे लूट लिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >