पावर सबस्टेशन से 36 घंटे से है आपूर्ति बाधित

जलालपुर : प्रखंड का चतरा पावर सब स्टेशन 36 घंटे से ठप है, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित है. बिजली के लिए उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गयी है. इसकी आपूर्ति को ठीक करने को लेकर अधिकारियों की सुस्ती से उपभोक्ताओं में आक्रोश है. कनीय अभियंता से लेकर कार्यपालक अभियंता तक किसी ने अपना मोबाइल रिसीव नहीं […]

जलालपुर : प्रखंड का चतरा पावर सब स्टेशन 36 घंटे से ठप है, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित है. बिजली के लिए उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गयी है. इसकी आपूर्ति को ठीक करने को लेकर अधिकारियों की सुस्ती से उपभोक्ताओं में आक्रोश है. कनीय अभियंता से लेकर कार्यपालक अभियंता तक किसी ने अपना मोबाइल रिसीव नहीं किया. जिससे पता चल सके कि बिजली आपूर्ति बाधित करने का कारण क्या है.

इस पावर सबस्टेशन से जुड़े सौ से अधिक गांवों में बिजली व्यवस्था अस्त-व्यस्त है. चतरा पावर सबस्टेशन को नगरा पावर सबस्टेशन तक आने वाले 33 हजार केबल से जोड़ा गया है. लगातार आपूर्ति बाधित होने से बिजली से जुड़े दैनिक उपयोग के उपकरण भी ठप है. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के सीएमडी के यहां मेल पर शिकायत भेजी है. अविलंब आपूर्ति बहाल करने का भरोसा दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >