ठंड बढ़ने के साथ ही चोरी की घटना में हुई वृद्धि, दहशत

पानापुर : ठंड बढ़ने के साथ ही थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ गया है. चोर एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है. रविवार की रात चोरों ने धेनुकी गांव से जहां बाइक की चोरी कर ली. वहीं सोमवार की रात पानापुर बाजार के दो दुकानों में चोरी करने […]

पानापुर : ठंड बढ़ने के साथ ही थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ गया है. चोर एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है. रविवार की रात चोरों ने धेनुकी गांव से जहां बाइक की चोरी कर ली. वहीं सोमवार की रात पानापुर बाजार के दो दुकानों में चोरी करने का प्रयास किया.

वहीं एक दुकान में चोरी करने में वे सफल रहे. जबकि दूसरे दुकान में लगे लोहे की गेट को वे भेद न सके. बताया जाता है कि पानापुर बाजार में थाना क्षेत्र के जीपुरा गांव निवासी जितेंद्र कुमार की जेके इलेक्ट्रिक नाम की पुरानी दुकान है.
सोमवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर दस हजार नकद सहित बिजली के अन्य उपकरणों की चोरी कर ली. मंगलवार की सुबह जब अन्य दुकानदारों की नजर टूटे ताले पर पड़ी तो इसका पता चला. चोरों ने बगल में मौजूद पानापुर निवासी राजेश साह के सुमीत ज्वेलर्स नामक दुकान में भी चोरी करने का प्रयास किया गया. लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके.
चोर दुकान के बाहर लगे लकड़ी के गेट तोड़ दिये लेकिन अंदर लगे लोहे की गेट को तोड़ने में विफल रहे. जिससे उक्त दुकान में चोरी नहीं हो सकी. मंगलवार की सुबह सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष के डी यादव मौके पर पहुंचे व मामले की छानबीन की. चोरी की बढ़ती घटनाओं से पानापुर के अलावे सतजोड़ा, धेनुकी, बेलौर, क्वार्टर बाजार, कोंध भगवानपुर आदि बाजारों के दुकानदारों में भय का माहौल देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >