छपरा : पंप मालिक को मारी गोली, लुटने से बचे 20 लाख

भीड़ ने दो अपराधियों को दबोचा, बाइक को किया आग के हवाले छपरा (वैशाली) : नगर थाना से महज 20 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मालिक को कैश लूट के प्रयास में गोली मार घायल कर दिया. घटना नगर थाना से सटे पंकज सिनेमा रोड स्थित एसबीआइ बैंक के पास की […]

भीड़ ने दो अपराधियों को दबोचा, बाइक को किया आग के हवाले
छपरा (वैशाली) : नगर थाना से महज 20 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मालिक को कैश लूट के प्रयास में गोली मार घायल कर दिया. घटना नगर थाना से सटे पंकज सिनेमा रोड स्थित एसबीआइ बैंक के पास की है.
प्रसाद पेट्रोल पंप के मालिक लगभग 20 लाख कैश लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे, तभी बाइक से आये तीन अपराधियों ने उन पर हमला किया और कैश छीनने का प्रयास किया. इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग की, जिससे पेट्रोल पंप के मालिक को सीने में गोली लग गयी.
घटना के दौरान आसपास अफरा-तफरी मची तो लोगों ने अपराधियों को घेर लिया और दौड़ाकर पकड़ लिया. पकड़ा गया एक अपराधी बेतिया के शिकारपुर का रहने वाला बाबू लाल राम का पुत्र आदित्य है. दूसरा अपराधी बड़ा गांव बनारस निवासी राधेश्याम पटेल का पुत्र तेजबहादुर पटेल है. भीड़ ने अपराधी की बाइक को आग के हवाले कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >