एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों को पीटकर किया घायल

पानापुर : थाना क्षेत्र के मुरलीमठ गांव में गुरुवार की दोपहर पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोगों को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दूसरे पक्ष का एक बच्चा अंशु कुमार दुकान से […]

पानापुर : थाना क्षेत्र के मुरलीमठ गांव में गुरुवार की दोपहर पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोगों को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दूसरे पक्ष का एक बच्चा अंशु कुमार दुकान से टॉफी खरीदने गया था.

इसी बीच पहले से घात लगाये दबंगों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया. इस बात की जानकारी मिलते ही अंशु के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जिसे दबंगों ने एक एक कर पीटना शुरू कर दिया. इस घटना में दूसरे पक्ष के अंशु कुमार, सुमन देवी ,रेखा कुमारी, गुड़िया कुमारी ,मुन्ना कुमार व गीता देवी घायल हो गये.
इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दबंगों ने उन्हें भी खदेड़ दिया. बाद में थानाध्यक्ष मंकेश्वर महतो दर्जनों पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को पीएचसी पानापुर पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अंशु कुमार, सुमन देवी व रेखा कुमारी को छपरा रेफर कर दिया. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >