छपरा (सदर) : छपरा नगर निगम के उपमहापौर के पद पर वार्ड नंबर 39 के वार्ड पार्षद नागेंद्र कुमार राय निर्वाचित हुए हैं. उन्होंने मतगणना के दौरान अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वार्ड नंबर 40 की वार्ड पार्षद मंजू देवी को 24 मतों से पराजित किया. जिला पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन द्वारा प्रेक्षक सह गोपालगंज के डीडीसी सज्जन आर्य की उपस्थिति में करायी गयी मतदान प्रक्रिया में नागेंद्र कुमार राय को जहां 34 मत मिले. वहीं उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मंजू देवी को 10 मत मिले.
ननि के उपमहापौर बने नागेंद्र
छपरा (सदर) : छपरा नगर निगम के उपमहापौर के पद पर वार्ड नंबर 39 के वार्ड पार्षद नागेंद्र कुमार राय निर्वाचित हुए हैं. उन्होंने मतगणना के दौरान अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वार्ड नंबर 40 की वार्ड पार्षद मंजू देवी को 24 मतों से पराजित किया. जिला पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन द्वारा प्रेक्षक सह […]

45 वार्ड पार्षद वाले छपरा नगर निगम के एक वार्ड पार्षद मुन्ना अंसारी अनुपस्थित थे. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपमहापौर के रिक्त पद पर चुनाव के लिए पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर सभी वार्ड पार्षद के अलावा चुनाव ड्यूटी में लगाये गये पदाधिकारी व कर्मी, समाहरणालय सभाकक्ष के बाहर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी पहुंच गये.
निर्धारित समयानुसार पूरी निर्वाचन प्रक्रिया के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम सुब्रत कुमार सेन ने विजयी उपमहापौर नागेंद्र कुमार राय को प्रमाणपत्र देने के साथ-साथ मौके पर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. निर्वाचन प्रक्रिया में उपनिर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार सिन्हा, डीआरडीए के निदेशक सुनील कुमार पांडेय, श्रम अधीक्षक रमेश कमल रत्नम के अलावा दर्जन भर पदाधिकारी व कर्मी लगाये गये थे.
पूरी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान समाहरणालय परिसर में प्रभारी सदर एसडीओ संजय कुमार तथा एसडीपीओ रहमत अली के अलावा भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे. मालूम हो कि 45 वार्ड पार्षदों में 24 महिला तथा 21 पुरुष वार्ड पार्षद हैं. छपरा नगर निगम के गठन के बाद अविश्वास प्रस्ताव ने अमितांजलि सोनी के हटने के बाद अब महापौर का पद महिला के जिम्मे तो उपमहापौर का पद पुरुष वार्ड पार्षद के जिम्मे चला गया है.