युवती को पीटा, बचाने गये भाई की आंख में डाली मिर्च

तरैया : थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में घर के पीछे से घास काट रही एक महिला को एक युवती द्वारा मना करना महंगा पड़ गया. घास काटने से मना करने के बाद गुस्सायी महिला ने युवती के साथ मारपीट कर दी और उसका सिर फोड़ दिया. घायल युवती नारायणपुर गांव निवासी अजय पांडे की […]

तरैया : थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में घर के पीछे से घास काट रही एक महिला को एक युवती द्वारा मना करना महंगा पड़ गया. घास काटने से मना करने के बाद गुस्सायी महिला ने युवती के साथ मारपीट कर दी और उसका सिर फोड़ दिया.

घायल युवती नारायणपुर गांव निवासी अजय पांडे की पुत्री निशा कुमारी बतायी जाती है. उसका उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है. बताया जाता है अपनी बहन को पिटता हुआ देख उसका भाई राहुल जब उसे बचाने गया, तो आरोपितों ने उसकी आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया व उसके साथ भी मारपीट की गयी.
वहीं, दूसरे पक्ष के घायल कपिलदेव महतो का भी उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है. इस संबंध में दोनों पक्षों द्वारा तरैया थाने में शिकायत प्रतिवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >