विवि में शोध के नये आयाम होंगे विकसित : कुलपति

छपरा : जयप्रकाश विश्वविद्यालय में शोध उन्नयन प्रकोष्ठ के गठन को लेकर कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उन्नयन प्रकोष्ठ गठित करने से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. कुलपति ने कहा कि राजभवन के संकल्प के अनुसार विश्वविद्यालय में शिक्षकों को शोध अध्ययन के लिए आगे बढ़ने का […]

छपरा : जयप्रकाश विश्वविद्यालय में शोध उन्नयन प्रकोष्ठ के गठन को लेकर कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उन्नयन प्रकोष्ठ गठित करने से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. कुलपति ने कहा कि राजभवन के संकल्प के अनुसार विश्वविद्यालय में शिक्षकों को शोध अध्ययन के लिए आगे बढ़ने का अवसर दिया जायेगा.

उन्होंने विश्वविद्यालय में शोध के नये आयाम स्थापित किये जाने की बात कही. इस वर्ष से शोधार्थियों के लिए विभिन्न विषयों पर आधारित प्रस्तावों को लागू करने के संबंध में भी अहम निर्णय लिये गये. बैठक को संबोधित करते हुए प्रतिकुलपति प्रो. एके झा ने कहा कि विभिन्न फंडिंग ऐजेंसियों के माध्यम से शोध प्रस्ताव भेजे जायेंगे. उन्होंने एकीकृत शोध प्रस्ताव लागू करने की बात कही.
उन्होंने बताया कि शोध प्रस्तावों पर राजभवन का विशेष जोर है. इसलिए इसका ध्यान रखते हुए इस दिशा में कार्य करना होगा. उन्होंने जैव विविधता, वन अपक्षरण तथा मानव व्यवहार केंद्रित शोध प्रस्तावों पर बल दिया. वहीं दूसरे सत्र में पीजीआरसी की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें शोध प्रस्ताव विभाग में लंबित कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया गया.
कुलपति ने कहा कि अवकाश प्राप्त शिक्षकों के निर्देशन में नये शोध छात्रों को पंजीकृत नहीं किया जाये तथा पुराने छात्रों को मौखिकी विभाग के अध्यक्ष के निर्देशन में गाइडलाइन दी जाये. उन्होंने बाह्य परीक्षकों के पारिश्रमिक एवं यात्रा भत्ता के लिए 25 हजार की राशि देने की बात कही. बैठक में परीक्षा नियंत्रक ने शोध प्रस्तावों केी अवधि विस्तार के आवेदन पत्रों के अनुमोदन का ब्योरा दिया. कुलपति ने शोध ग्रंथों व साहित्यों की चोरी रोकने के लिए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >