जहानाबाद : उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार की शाम शहर से सटे बैरागीबाग के समीप से तस्करी के लिए ले जायी जा रही बोरे में बंद 70 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल पर शराब की खेप लेकर शराब तस्कर गुजरने वाले हैं. सूचना के बाद तत्काल पुलिस हरकत में आयी और वाहन जांच अभियान शुरू किया. हालांकि पुलिस को देख शराब तस्कर भागने में सफल रहे.
बैरागीबाग के समीप से 70 बोतल शराब बरामद
जहानाबाद : उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार की शाम शहर से सटे बैरागीबाग के समीप से तस्करी के लिए ले जायी जा रही बोरे में बंद 70 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल पर शराब की […]

शक के आधार पर मोटरसाइकिल सवार युवक का पुलिस ने जब पीछा करना शुरू किया तो शराब तस्कर बैरागीबाग के समीप बोरे में बंद शराब को सड़क किनारे खेत में फेंककर भाग गये. उन्होंने बताया कि बरामद शराब हरियाणा निर्मित है. जिसमें 180 एमएल के 48 बोतल डबल ब्लू कंपनी की है. वहीं 750 एमएल के 22 बोतल एपिसोड कंपनी की अंग्रेजी शराब है. पुलिस उत्पाद अधिनियम के तहत बरामद शराब के मामले में अज्ञात प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी की पहचान में जुटी है.