ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

डोरीगंज (छपरा) : आरा-छपरा पुल एप्रोच पथ से नीचे बदलपुरा के समीप ब्रह्म बाबा के मंदिर से पूरब ढलान से नीचे उतर रहा अनियंत्रित एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गयी. इससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर ट्रैक्टर समेत चालक को पकड़ लिया व उसकी […]

डोरीगंज (छपरा) : आरा-छपरा पुल एप्रोच पथ से नीचे बदलपुरा के समीप ब्रह्म बाबा के मंदिर से पूरब ढलान से नीचे उतर रहा अनियंत्रित एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गयी.

इससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर ट्रैक्टर समेत चालक को पकड़ लिया व उसकी पिटाई शुरू कर दी. इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची डोरीगंज पुलिस ने तुरंत चालक को अपनी अभिरक्षा ले लिया. इससे चालक की जान बच गयी.
वहीं इस घटना से आक्रोशित लोगों के तेवर और उग्र हो गये. लोगों ने शव को आरा-छपरा पुल पर रख सड़क जाम कर इसके लिए घंटों हंगामा किया. मृतक बदलपुरा गांव निवासी स्व हीरालाल राम का 38 वर्षीय पुत्र ध्रुव कुमार राम बताया जाता है. घटना मंगलवार की सुबह आठ बजे की बतायी जाती है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक यादव चौक स्थित अपने घर से सुबह चाय पीने निकला था, तभी आरा-छपरा पुल बदलपुरा स्थित ब्रह्म बाबा के मंदिर के समीप ढलान से नीचे खाई में उतर रहा अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. इससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी. इससे आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख करीब साढ़े तीन घंटे तक आरा-छपरा पुल को जाम रखा आक्रोशित लोग मृतक के आश्रितों को तत्काल मुआवजे की मांग को लेकर अड़े थे.
इसके बाद मौके पर सदर बीडीओ रमन सिन्हा के अनुदेश पर मृतक के परिजनों को नकद 20 हजार व कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार नकद राशि प्रदान की गयी. इसके बाद लोग सड़क से हटे तथा पुन: वाहनों का परिचालन दिन के साढ़े 11 बजे से सामान्य हो गया. थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि पकड़ा गया ट्रैक्टर मालिक सह चालक रायपुर बिंदगांवा निवासी प्रशांत कुमार को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >