महादलित परिवार का धमकाने का आरोप

कुर्था अरवल : विगत 27 दिसंबर 2018 को मानिकपुर बाजार से संजय गंधर्ब के पुत्र अंकित कुमार की फिरौती को लेकर की गयी अपहरण के बाद जहानाबाद के बराबर पहाड़ी पर की गयी हत्या ने अरवल जिले को झकझोर कर रख दिया था. अंकित की हत्या के बाद प्रखंड के विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने आक्रोशपूर्ण […]

कुर्था अरवल : विगत 27 दिसंबर 2018 को मानिकपुर बाजार से संजय गंधर्ब के पुत्र अंकित कुमार की फिरौती को लेकर की गयी अपहरण के बाद जहानाबाद के बराबर पहाड़ी पर की गयी हत्या ने अरवल जिले को झकझोर कर रख दिया था.
अंकित की हत्या के बाद प्रखंड के विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने आक्रोशपूर्ण आंदोलन चलाकर स्पीडी ट्रायल चला कर हत्यारों की सजा देने की मांग स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा भी की गयी थी, परंतु महज घटना के कुछ ही माह ही बीते हैं कि मृतक अंकित के पिता संजय गंधर्ब को धमकियां दी जा रही हैं.
संजय ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि मानिकपुर बाजार के कुछ लोगों द्वारा बोला गया था कि हत्यारों को मदद करने वालों को गांव से बाहर का रास्ता दिखलाया जायेगा, लेकिन आज परिस्थिति बिल्कुल उल्टा हो गयी है. जो लोग कल हम लोगों की मदद की दुहाई दे रहे थे, आज वहीं लोग हत्यारे के पक्ष में खड़े दिख रहे हैं .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >