भूमि विवाद में मारपीट तीन लोग हुए घायल

अरवल : सदर प्रखंड के प्यारेचक गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गये. तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायलों में सरयू राम, त्रिलोकी कुमार व जयवंती देवी शामिल है. सरयू राम भारतीय सेना में कार्यरत हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन विवाद को लेकर […]

अरवल : सदर प्रखंड के प्यारेचक गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गये. तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायलों में सरयू राम, त्रिलोकी कुमार व जयवंती देवी शामिल है. सरयू राम भारतीय सेना में कार्यरत हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन विवाद को लेकर विद्या प्रसाद, गुड्डू कुमार और छोटू कुमार ने हमें और हमारे भाई व महिलाओं के साथ मारपीट किया है.
इस संबंध में आवेदन सदर थाना में आवेदन दिया गया की. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि मामला अनुसूचित जाति जनजाति से आता है. इसलिए यह मामला अनुसूचित जाति -जनजाति थाने को भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >