डोरीगंज(छपरा) : सदर प्रखंड के जलालपुर व भैरोपुर निजामत पंचायत में दर्जनों भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के घर पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे परिवार संपर्क अभियान के तहत पार्टी के झंडे व स्टिकर लगाये गये.
गड़खा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक ज्ञानचंद मांझी के नेतृत्व में प्रखंड की जलालपुर पंचायत में वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद सिंह व भैरोपुर निजामत पंचायत में पार्टी के महामंत्री मुन्ना साह, बालेश्वर चौरसिया, राधेश्याम चौरसिया तथा नागेंद्र जी सहित दर्जनों भाजपा नेताओं के घर पर पार्टी के झंडे व स्टिकर लगाये गये.
मौके पर पार्टी के अरविंद सिंह, किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष हरेश्वर सिंह, भरत पंडित, रामदेव भगत, सुरेंद्र भगत, शत्रुघ्न साह, रामबाबू साह, मनीष कुमार सिंह, प्रदीप साह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
