ट्रेन से 10 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

सोनपुर : सोनपुर आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 15909 एक्सप्रेस से 10 किलो गांजा बरामद किया है. गांजा अलग-अलग बैगों में विभिन्न पॉली पैकेटों में रखा हुआ था. गांजे की बरामदगी एवं तस्कर की गिरफ्तारी सोनपुर प्लेटफाॅर्म नंबर तीन से की गयी है. आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश के नेतृत्व […]

सोनपुर : सोनपुर आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 15909 एक्सप्रेस से 10 किलो गांजा बरामद किया है. गांजा अलग-अलग बैगों में विभिन्न पॉली पैकेटों में रखा हुआ था. गांजे की बरामदगी एवं तस्कर की गिरफ्तारी सोनपुर प्लेटफाॅर्म नंबर तीन से की गयी है. आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा चौकसी बरतने को लेकर यह सफलता मिली. बरामद गांजे का बाजार मूल्य करीब 50 हजार रुपये बताया गया है.

गांजे के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. तस्कर वैशाली जिले के बिदुपुर का निवासी महेश सिंह बताया जा रहा है. सोनपुर आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि इसके पूर्व भी 6 अप्रैल तथा 26 जुलाई को गांजे के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया था. दूसरी ओर जीआरपी ने भी ट्रेन से जांच के दौरान देवरिया के परमानंद यादव को तीन बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है जबकि 11 बोतल शराब लवारिश हालत में बरामद की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >