इन कॉलेजों में होगा दखिला
शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों ने खोला मोर्चा
मथुरा टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं की हुई बैठक
छपरा : राजेंद्र सरोवर के कैंपस में मथुरा टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बीएड कोर्स में की गयी फीस बढ़ोतरी को लेकर विचार-विमर्श हुआ और विचारोपरांत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हाईकोर्ट द्वारा शुल्क बढ़ोतरी को लेकर जो निर्णय आया है वह कहीं से भी छात्रों के हित मे नहीं है. ऐसे में सभी नामांकित छात्र-छात्राएं एक स्वर में इसका विरोध करेंगे. छात्रों ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं और शुल्क में हुई वृद्धि कम नहीं होगी कोई भी छात्र सेकेंड ईयर में नामांकन नहीं करायेगा. इस बैठक में कॉलेज के लगभग 75 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
विदित हो कि बीएड सत्र 2017-19 में नामांकन के लिए प्रथम और द्वितीय वर्ष मिलाकर 95 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किये गये थे. इसके बाद बीएड कॉलेजों द्वारा उच्च न्यायालय में शुल्क बढ़ाने की अपील हुई. इसके बाद शुल्क में बढ़ोतरी की गयी है. बैठक के दौरान विवेक कुमार विजय, रवि रंजन, अंकित कुमार, ऋचा कुमारी, सुप्रिया कुमारी, आसिफ रहमान, प्रकाश रमन, धनंजय कुमार, अमन आनंद, मिथिलेश कुमार, अभिषेक कुमार, रौनक कुमार, अनुप्रिया, प्रिया, पूजा स्मृति कुमारी, नीतू, प्रीति, खुशबू कुमारी, ईशा गुप्ता, रीना कुमारी, सपना व अपर्णा ने शुल्क बढ़ोतरी के संबंध में अपने विचार रखे.
