दाउदपुर के युवक की सऊदी अरब में मौत

दाउदपुर(मांझी) : स्थानीय थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी रवींद्र सिंह के 24 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार सिंह की मौत सऊदी अरब के यमाम्बू में हो गयी. राहुल 27 अपैल 2016 में कंट्रक्शन विभाग में जेनरल मेंबर का काम करता था. वह अल-जलहमी कंट्रेक्टिनग एंड ट्रेडिंग कंपनी में ड्यूटी पर किसी बिल्डिंग के ऊपरी सतह […]

दाउदपुर(मांझी) : स्थानीय थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी रवींद्र सिंह के 24 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार सिंह की मौत सऊदी अरब के यमाम्बू में हो गयी. राहुल 27 अपैल 2016 में कंट्रक्शन विभाग में जेनरल मेंबर का काम करता था. वह अल-जलहमी कंट्रेक्टिनग एंड ट्रेडिंग कंपनी में ड्यूटी पर किसी बिल्डिंग के ऊपरी सतह पर काम कर रहा था,

तभी राहुल अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया. जहां गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना 18 मार्च की बतायी जाती है. जिसे साइड सुपरवाइजर ने नजदीक के अस्पताल में गंभीरावस्था में भर्ती कराया. चार दिन राहुल जिंदगी और मौत से जूझता रहा. जहां राहुल 22 मार्च को अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस घटना की सूचना कंपनी के द्वारा परिजन को दिया गया. सूचना मिलते ही घर में चीख चीत्कार मच गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल के पासपोर्ट के मुताबिक दो साल पूरा होने के बाद 27 मार्च को घर वापसी था.

युवक की माता रीना देवी, बहन खुशबू कुमारी तथा भाई रोशन सिंह, पिता रवींद्र सिंह राहुल के आने की खुशी मना रहे थे कि अचानक पुत्र की मौत की खबर मिलते ही परिजन के होश उड़ गये. राहुल अपने माता-पिता का कमाऊ व होनहार पुत्र था. पुत्र के वियोग में माता रीना देवी छाती पिटती विलाप कर रही थी. उसके विलाप से आसपास की महिलाएं व पुरुष परिवार के इस विपत्ति की घड़ी में पहुंच ढ़ाढ़स बढ़ा रहे थे.

पुत्र की अंतिम झलक पाने की आस से माता-पिता बेसुध पड़े रहे हैं. काश कोई मेरे बेटे की अंतिम झलक दिखा दे. पिता रवींद्र सिंह ने बताया कि घर की माली हालत भी ठीक नहीं. वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता हूं. पुत्र की अचानक मौत ने परिवार की रीढ़ तोड़ दिया है. राहुल बचपन से मेहनती व मिलनसार लड़का था, जिसके घर आने को लेकर परिवार में उत्सवी माहौल बन गया था. जहां अचानक मातम छा गया.
बीमार कार्यकर्ता से मिलकर भावुक हुए मुख्यमंत्री
l मान-सम्मान के लिए हर बार आवाज बुलंद की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >