परसा : गोलियों से मौत की नींद सुला दिये गये चौकीदार विनय की जासूसी कार्यशैली की चर्चा पूरे दिन होती रही. अनुकंपा पर मिली चौकीदारी ड्यूटी को पूरे तत्परता के साथ करने में उसने कोई कसर नही छोड़ी थी. उसकी मुस्तैदी को देखते हुए उसे बाइक चोरों को पकड़ने के लिए बाजार स्थित एसबीआई के आसपास लगाया जाता था. चेहरे पर हमेशा झलकती मुस्कान के साथ वह अपनी ड्यूटी भी करते थे. उसने अभी तक करीब 25 चोरों को बाइक चोरी की फिराक में लगे या लेकर भागते हुए पकड़ थाने को सौंपा था. पुलिस अधिकारियों ने उसे इस कार्य के लिए लगातार प्रोत्साहित भी किया.
विनय की दिलेरी से भय खाते थे अपराधी व शराब के धंधेबाज
परसा : गोलियों से मौत की नींद सुला दिये गये चौकीदार विनय की जासूसी कार्यशैली की चर्चा पूरे दिन होती रही. अनुकंपा पर मिली चौकीदारी ड्यूटी को पूरे तत्परता के साथ करने में उसने कोई कसर नही छोड़ी थी. उसकी मुस्तैदी को देखते हुए उसे बाइक चोरों को पकड़ने के लिए बाजार स्थित एसबीआई के […]

चौकीदार के घर-गांव मेंं पसरा मातम : चौकीदार की हत्या के बाद उसके गांव परसा मथुरा में पूरा दिन मातम पसरा रहा. मृत चौकीदार की पत्नी कुईसी देवी, पुत्र शंभु, चार पुत्रियों में संध्या कुमारी, काजल कुमारी, गोरखा कुमारी तथा भुअर का रो-रोकर बुरा हाल है. चार पुत्रियों में एक भी पुत्री की शादी नहीं कर सका. भाभी चुनमुनी देवी, त्रिभुवन राम, भाई किशोर राम सहित अन्य परिजन रोते-रोते बेसुध पड़े रहे. मृतक के शोकाकुल परिजनों से पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह ने मुलाकात की. परिजनों को सांत्वना प्रदान करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की. मुख्य पार्षद सुमंती देवी के पति सह पूर्व बीडीसी विनोद दास सहित कई अन्य लोगों ने भी सांत्वना दी.