नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख की ठगी

सीजेएम न्यायालय में दाखिल हुआ मामला छपरा (कोर्ट) : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर एक रेलकर्मी और उसके भाई द्वारा अपने पड़ोसी युवक से पांच लाख रुपये की ठगी कर लिये जाने का एक मामला सीजेएम न्यायालय में दाखिल कराया गया है. मामला दाखिल कराने वाला युवक मांझी थाना क्षेत्र का चेफुल निवासी […]

सीजेएम न्यायालय में दाखिल हुआ मामला

छपरा (कोर्ट) : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर एक रेलकर्मी और उसके भाई द्वारा अपने पड़ोसी युवक से पांच लाख रुपये की ठगी कर लिये जाने का एक मामला सीजेएम न्यायालय में दाखिल कराया गया है. मामला दाखिल कराने वाला युवक मांझी थाना क्षेत्र का चेफुल निवासी मुकेश कुमार सिंह है, जिसने इस मामले में अपने पड़ोसी व रेलकर्मी हरीश कुमार, जो दिल्ली में पदस्थापित है तथा उसके भाई रमेश कुमार को आरोपित बनाया है.
आरोप में कहा है कि पड़ोसी रमेश उससे 10 जुलाई, 2015 को मिला और कहा कि उसका भाई युवकों को रेलवे में नौकरी लगवाते हैं तुम दिल्ली चलो तुम्हें भी नौकरी लगवा देंगे, साथ में 50 हजार रुपये भी ले लेना. उसके विश्वास दिलाने पर वह रुपये लेकर दिल्ली गया जहां हरीश ने उससे पांच लाख रुपये में नौकरी दिलाने की बात कही और 50 हजार रुपये रख लिये. उसके बाद उसने बाकी की रकम भी ले ली और दिल्ली दौड़ाते रहा.
तीन वर्ष बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं दिलवायी, तो पैसा वापस करने को कहा तब वे पैसा वापस करने में आनाकानी कर रहे हैं. सीजेएम ने इस मामले को कार्रवाई के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट दिव्या शेखर के कोर्ट में भेजा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >