लापरवाह थानेदारों पर गिरी गाज

पुलिस अधीक्षक के कड़े रुख से पुलिस अफसरों की बढ़ी बेचैनी छपरा (सारण) : पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने जनता बाजार के थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार को कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है और पुलिस केंद्र में योगदान करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में हुई घटना के […]

पुलिस अधीक्षक के कड़े रुख से पुलिस अफसरों की बढ़ी बेचैनी

छपरा (सारण) : पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने जनता बाजार के थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार को कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है और पुलिस केंद्र में योगदान करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में हुई घटना के उदभेदन तथा कांडों के अनुसंधान में लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई की गयी है. इसके पहले डेरनी तथा पहलेजा ओपी प्रभारी को भी एक दिन पहले निलंबित कर दिया गया था. साथ ही दिघवारा व पानापुर के थानेदारों की कुर्सी चली गयी. पुलिस अधीक्षक के कड़े रुख के कारण पुलिस पदाधिकारियों की बेचैनी बढ़ गयी है.
खराब प्रदर्शन करने वाले तीन थानेदारों को थानाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है, जिसमें पानापुर के थानाध्यक्ष सुजीत दास और दिघवारा थानाध्यक्ष सतीश कुमार को वहां से हटा कर नगर थाने में पुअनि के पद पर पदस्थापित किया गया है. इसी तरह एससी-एसटी थानाध्यक्ष बोयेलाल पासवान को वहां से हटा कर जनता बाजार थाना में पुअनि के पद पर पदस्थापित किया गया है.
थानाध्यक्षों का हुआ तबादला
जिले के रिविलगंज समेत सात थानाध्यक्षों का तबादला कर दिया गया है. जिले में विधि व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थापित होने के कारण फेरबदल की कार्रवाई की गयी है. संतोषजनक कार्य नहीं करने के कारण दो थानाध्यक्षों को थानाध्यक्ष के पद से हटा कर अन्यत्र पोस्टिंग किया गया है. पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि पुअनि मनोज कुमार सिंह को एसआईटी से हटाकर रिविलगंज के थानाध्यक्ष, पुअनि मनोज कुमार प्रसाद को मुफस्सिल से तरैया के थानाध्यक्ष, पुअनि संतोष कुमार को नगर थाना से एससी- एसटी थानाध्यक्ष ,
पुअनि रमेश कुमार महतो को पुलिस केंद्र से पानापुर थानाध्यक्ष, तरैया थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह को अवतार नगर थानाध्यक्ष, अवतार नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को जनता बाजार थानाध्यक्ष, रिविलगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार को दिघवारा थानाध्यक्ष, दिघवारा के थानाध्यक्ष सतीश कुमार को वहां से हटा कर नगर थाना में पुअनि, पानापुर थानाध्यक्ष सुजीत दास को वहां से हटा कर नगर थाना में पुअनि, ज्वाला सिंह को पुलिस केंद्र से एसआईटी में पुअनि तथा एससी-एसटी थानाध्यक्ष बोयेलाल पासवान को वहां से हटा कर जनता बाजार थाना में पुअनि, पुअनि दिनेश राम को भगवान बाजार से डेरनी थानाध्यक्ष, एसआई कमल राम को जनता बाजार से पहलेजा ओपी थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया गया है. उन्होंने बताया कि स्थानांतरित सभी पुलिस ऑफिसरों को तत्काल प्रभाव से नये पदस्थापना वाले स्थान पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और जिले में बेहतर विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनता को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए हर संभव कोशिश किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि खराब प्रदर्शन वाले थानेदारों व पुलिस ऑफिसरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. फेरबदल में कई ऑफिसरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है, जिसमें पुअनि रमेश कुमार महतो को पुलिस केंद्र से पानापुर थानाध्यक्ष, ज्वाला सिंह को पुलिस केंद्र से एसआईटी, पुअनि संतोष कुमार को नगर थाना से एससी एसटी थानाध्यक्ष बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >