खाना बनाने के दौरान झुलसी किशोरी की मौत

छपरा(सारण) : खाना बनाने के दौरान आग से झुलसी किशोरी की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में गुरुवार की सुबह हो गयी. वह सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के निवासी चुन्नीलाल राय की 13 वर्षीया पुत्री रूबी कुमारी बतायी जाती है. बुधवार की रात को खाना बनाने के दौरान रसोई […]

छपरा(सारण) : खाना बनाने के दौरान आग से झुलसी किशोरी की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में गुरुवार की सुबह हो गयी. वह सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के निवासी चुन्नीलाल राय की 13 वर्षीया पुत्री रूबी कुमारी बतायी जाती है. बुधवार की रात को खाना बनाने के दौरान रसोई गैस का सिलिंडर लीक करने से आग लग गयी, जिसकी चपेट में आ जाने के कारण किशोरी झुलस गयी. आग से झुलसी किशोरी को उपचार के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

चिकित्सक डॉ राकेश कुमार ने बताया कि किशोरी आग से पूरी तरह झुलस गयी थी. इस मामले में चुन्नी लाल के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. घटना का कारण खाना बनाने के दौरान रसोई गैस का सिलिंडर लीक होने से आग लगना बताया गया है. भगवान बाजार थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया.

बढ़ रही है अगलगी की घटना : इन दिनों रसोई गैस सिलिंडर लीक होने की घटना काफी बढ़ गयी है और लगातार रसोई गैस सिलिंडर लीक होने से आग लगी हो रही है. इन घटनाओं में मौत हो रही है. ढाई महीने में आधा दर्जन मौत रसोई गैस सिलिंडर लीक होने से आग लगने के कारण हो चुकी है जिसमें मुफस्सिल में एक, तरैया में एक, दाउदपुर में एक, रसूलपुर में एक, कोपा में एक व पानापुर की एक घटना शामिल हैं. इन सभी घटनाओं में महिलाओं व किशोरियों की भी मौत हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >