कार-बाइक की टक्कर में पति-पत्नी जख्मी

तरैया : तरैया बाजार स्थित एसएच 104 से थाना जाने वाली चौक पर सोमवार को कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मिली जानकारी के अनुसार, तरैया-अमनौर एसएच 104 पर तेज गति से अमनौर की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार ने थाना रोड से बुलेट बाइक […]

तरैया : तरैया बाजार स्थित एसएच 104 से थाना जाने वाली चौक पर सोमवार को कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मिली जानकारी के अनुसार, तरैया-अमनौर एसएच 104 पर तेज गति से अमनौर की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार ने थाना रोड से बुलेट बाइक से आ रहे दंपति के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. बुलेट पर सवार दंपति टक्कर के बाद सड़क पर गिर गये. व्यवसायियों ने दोनों दंपति को उठाया. वहीं कार छोड़कर भाग रहे चालक को दौड़ कर पकड़े. सूचना पाकर तरैया थाना पुलिस पहुचीं. जख्मी दंपति को अस्पताल भेजा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >