दरियापुर : जिले में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी. छपरा-पटना सड़क मार्ग के शीतलपुर के पास एक सवारी बस ने बाइक को टक्कर मारी जिससे 15 वर्षीय बालिका मौत घटनास्थल पर हो गयी. वहीं दो जख्मी को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुफ्फसिल थाना के छोटा तेलपा निवासी सुरेश सिंह के पुत्र भोला सिंह अपनी बाइक पर दो भगनी को बैठा कर वैशाली से घर छोटा तेलपा जा रहे थे. इसी क्रम में शीतलपुर के पास सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी,
जिससे तीनों सड़क पर गिरे, जिसमें 15 वर्षीय मोनी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं भोला सिंह तथा सोनी कुमारी बुरी तरह जख्मी हो गये. ग्रामीणों ने आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां से बेहतर इलाज हेतु पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. वहीं घटना के बाद बस चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया. बस को स्थानीय पुलिस ने जब्त कर थाने ले गयी.
