पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा बड़ा पोखरा : रूडी

बड़ा पोखरा का सांसद रूडी ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण समस्याओं के समाधान के लिए दिये दिशा-निर्देश अमनौर : पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित किया जायेगा अमनौर का बड़ा पोखरा व अन्य स्थल. जहां प्रदेश के कोने-कोने से लोग यहां पर्यटक के रूप में पहुंचेंगे. उक्त बातें सोमवार को स्थानीय सांसद व पूर्व […]

बड़ा पोखरा का सांसद रूडी ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

समस्याओं के समाधान के लिए दिये दिशा-निर्देश
अमनौर : पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित किया जायेगा अमनौर का बड़ा पोखरा व अन्य स्थल. जहां प्रदेश के कोने-कोने से लोग यहां पर्यटक के रूप में पहुंचेंगे. उक्त बातें सोमवार को स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा पर अधिकारियों के साथ निरीक्षण के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. रूडी ने कहा कि देश आज विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. वहीं छपरा में सरकार द्वारा चलाये जा रहे सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों व कार्यकर्ताओं की टीम लगी हुई है.
सोमवार की सुबह से शाम तक सांसद राजीव प्रताप रूडी अमनौर में रह कर कार्यकर्ताओं व अधिकारियों से अलग-अलग बैठक की. वहीं लोगों की समस्याओं से अवगत होते हुए उसके समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिये. मौके पर मुख्य रूप एनबीसीसी के अधिकारी राजीव कुमार, मढ़ौरा एएसपी अशोक कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, महेन्द्र सिंह अनामिका, सत्येंद्र सिंह, निरंजन शर्मा, संतोष कुमार, संजीव कुमार आदि लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >