दुकानदारों ने ली गंदगी न फैलाने की शपथ

दिघवारा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किये स्वच्छ भारत अभियान को अब आम जनता का साथ मिलने लगा है. आम लोग भी स्वच्छता के महत्व को समझने लगे हैं. लोगों में सफाई के प्रति रुचि बढ़ी है. विशेषकर अब युवा वर्ग इस काम को अपने कंधे पर उठाकर आम लोगों से स्वच्छता में साथ […]

दिघवारा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किये स्वच्छ भारत अभियान को अब आम जनता का साथ मिलने लगा है. आम लोग भी स्वच्छता के महत्व को समझने लगे हैं. लोगों में सफाई के प्रति रुचि बढ़ी है. विशेषकर अब युवा वर्ग इस काम को अपने कंधे पर उठाकर आम लोगों से स्वच्छता में साथ देने की अपील कर रहे हैं.

इसी क्रम में स्वच्छ भारत अभियान के तहत दिघवारा बाजार में स्वच्छ दिघवारा युवा मंडल के द्वारा स्वच्छ दिघवारा मिशन अभियान चलाया गया. युवकों की इस टीम को नगर पंचायत की अध्यक्षा कलावती देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. दल में शामिल युवकों द्वारा दिघवारा मुख्य बाजार के सभी दुकानदारों को सफाई और स्वच्छता की जानकारी दी गयी

और सबों को अपने दुकानों के आसपास गंदगी नहीं फैलाने की शपथ दिलवाते हुए शपथ पत्र भरवाया गया. इस अभियान में पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र राम, वार्ड पार्षद ज्ञानेश्वर उर्फ़ राजा, सुशांत, शुभम सिंह, धीरज कांत, सोनू कुमार, अंशु, आनंद, पंकज, राहुल, अमन आदि युवाओं का साथ मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >