छपरा (कोर्ट) : थानाध्यक्ष द्वारा एक सरपंच के घर पर पहुंच उसके माता-पिता के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने तथा जबरन घर में घुस तलाशी लेने का मामला सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया गया है. उक्त मामला दाउदपुर थाना क्षेत्र के नवलपुरा निवासी व सरपंच विक्की यादव के पिता जवाहर यादव ने दर्ज कराते हुए मांझी थाना के थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मियों को आरोपित किया है.
सरपंच के पिता ने थानाध्यक्ष पर दर्ज कराया मामला
छपरा (कोर्ट) : थानाध्यक्ष द्वारा एक सरपंच के घर पर पहुंच उसके माता-पिता के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने तथा जबरन घर में घुस तलाशी लेने का मामला सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया गया है. उक्त मामला दाउदपुर थाना क्षेत्र के नवलपुरा निवासी व सरपंच विक्की यादव के पिता जवाहर यादव ने दर्ज कराते हुए […]

आरोप है कि थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ चार दिसंबर की सुबह उसके दरवाजे पर आये और उनके सरपंच पुत्र विक्की को बुलाने को कहा . विक्की के घर पर नहीं होने की बात कही गयी तो पिस्टल निकाल कर गाली देते हुए घर में घुसने लगे,
जिन्हें रोकने पर मारपीट की और जबरन घर में घुस गये. उनकी पत्नी ने विरोध किया तो उसे भी गाली दी और बेपर्दा कर मारपीट किया. थानाध्यक्ष घर में रखे एक बैग जिसमें पुत्र का सरकारी कागज व 25 हजार रुपये रखे थे उसे उठा लिया तथा दरवाजे पर खड़ी दो मोटरसाइकिल को भी अपने साथ लेते गये. साथ ही धमकी दिया कि तुम्हारे पुत्र ने प्रदीप यादव के ट्रैक्टर की ट्रॉली चुरायी है, उसे थाना पर भेज दो नहीं तो पूरे परिवार को बर्बाद कर दूंगा. सीजेएम ने मामले को जांच एवं निष्पादन के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां भेजा है.