छपरा (सदर) : जिला पदाधिकारी हरिहर प्रसाद ने 11 दिसंबर को आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक बुलायी है. डीएम हरिहर प्रसाद ने सभी सीओ एवं कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिस क्षेत्र में सामान्य न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता हो वैसे क्षेत्र में यदि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
छपरा (सदर) : जिला पदाधिकारी हरिहर प्रसाद ने 11 दिसंबर को आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक बुलायी है. डीएम हरिहर प्रसाद ने सभी सीओ एवं कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिस क्षेत्र में सामान्य न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता हो वैसे क्षेत्र में यदि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाये तथा जिस क्षेत्र में सामान्य तापमान 10 डिग्री से कम रहता है वहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम होने पर अलाव जलाया जाये.
सभी शहरी, अर्द्धशहरी स्थानों का चयन कर जहां निर्धन एवं असहाय लोग निवास करते हैं या एकत्र होते हैं, वहां धर्मशाला, अस्पताल परिसर, रैन बसेरा, मुसाफिर खाना, रिक्शा एवं टमटम पड़ाव, रेल, बस स्टैंड आदि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाये. वहीं जिन स्थानों पर सार्वजनिक भवन उपलब्ध नहीं है वहां पॉलीथिन का उपयोग कर अस्थायी शरणस्थली बनाया जाये. यदि शीतलहर से मौत की सूचना प्रकाशित होती है तो इन सूचनाओं का अविलंब जांच कराकर सच्चाई का पता करने की व्यवस्था की जाये. जिला प्रशासन ने छपरा नगर निगम तथा छपरा सदर प्रखंड को 12-12 हजा र मकेर, लहलादपुर, नगरा, दरियापुर, इसुआपुर, अमनौर, मशरक, पानापुर, तरैया प्रखंड को चार-चार हजार तथा शेष प्रखंडों को 8-8 हजार रुपये अलाव मद में उपावंटित किया है. वहीं सरकार से मिले डेढ़ लाख रुपये की राशि के अलावा समय पर उठाव एवं अलाव जलाने का निर्देश दिया गया है.
10 दिसंबर तक इन बिंदुओं पर प्रतिवेदन मांगा है
बैठक में छपरा सदर, सोनपुर एवं मढ़ौरा के एसडीओ, नजारत उप समाहर्ता, डीएओ, डीसीएलआर मढ़ौरा, लीड बैंक प्रबंधक छपरा सभी अंचलाधिकारी तथा पानापुर, तरैया, अमनौर, मशरक, इसुआपुर, मढ़ौरा, मकेर व परसा के बीडीओ को प्रेषित पत्र में डीएम ने सभी पदाधिकारियों से 10 दिसंबर तक इन बिंदुओं पर प्रतिवेदन मांगा है जिसमें वर्ष 2016 के बाढ़ प्रभावित परिवारों को जीआर वितरण, 2017 में हुई बाढ़ से क्षति एवं वितरित सहाय, बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों के लिये कृषि इन्पुट अनुदान के लिए वितरण, राहत शिविर पर हुए व्यय के संदर्भ में अंतिम प्रतिवेदन जमा करने को कहा है. साथ ही विभिन्न मदों में उपावंटित राशि एवं निकासी, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, छपरा में सामग्रियों के आपूर्ति एवं संचालन, वित्तीय वर्ष 2017 एवं 18 में आवंटित राशि का प्रतिवेदन के साथ-साथ लंबित डीसी विपत्र एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र की अदतन स्थिति मांगा है.