दहेज नहीं मिलने पर मारपीट चाचा और भतीजा घायल

गड़खा. :थाना क्षेत्र के ठिकहा मरीचा गांव में निर्धारित तिथि को तिलक लेकर आये लड़की पक्ष वालों को लड़के पक्ष के लोगों ने दहेज नहीं मिलने पर मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित परसा थाना क्षेत्र के लतरहिया गांव निवासी पंकज कुमार ने थाने के दिये आवेदन में आरोप […]

गड़खा. :थाना क्षेत्र के ठिकहा मरीचा गांव में निर्धारित तिथि को तिलक लेकर आये लड़की पक्ष वालों को लड़के पक्ष के लोगों ने दहेज नहीं मिलने पर मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है.
पीड़ित परसा थाना क्षेत्र के लतरहिया गांव निवासी पंकज कुमार ने थाने के दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि वे अपने चचेरी बहन का तिलक लेकर गड़खा के ठिकहा मरीचा गांव निवासी सत्यनारायण राय के यहां आये थे, जो उनके पुत्र सुनील से शादी होने वाली थी. जब सभी लोग तिलक लेकर पहुंचे तो लड़का के पिता ने दहेज में तीन लाख नकद और एक बुलेट गाड़ी मांगने लगा, जिस पर काफी समझाया बुझाया गया.
इसी बात पर लड़के पक्ष द्वारा लाठी डंटे से मारपीट कर घायल कर दिया. बचाने आये पीड़ित के चाचा वीरेंद्र राय के साथ भी मारपीट किया गया. पीड़ित ने सत्यनारायण राय, रामनारायण राय, श्याम नारायण राय को नामजद अभियुक्त बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >