सेवानिवृत्त जवान से उचक्कों ने उड़ाये एक लाख रुपये

बैंक से रुपये की निकासी कर घर लौटने के क्रम में उचक्कों ने दिया घटना को अंजाम छपरा (सारण) : शहर के गांधी चौक टेंपो स्टैंड से सेना के एक सेवानिवृत्त जवान का उचक्कों ने एक लाख रुपये छीन लिये. घटना मंगलवार दोपहर की है. घटना उस समय हुई, जब सेना के जवान हथुआ मार्केट […]

बैंक से रुपये की निकासी कर घर लौटने के क्रम में उचक्कों ने दिया घटना को अंजाम

छपरा (सारण) : शहर के गांधी चौक टेंपो स्टैंड से सेना के एक सेवानिवृत्त जवान का उचक्कों ने एक लाख रुपये छीन लिये. घटना मंगलवार दोपहर की है. घटना उस समय हुई, जब सेना के जवान हथुआ मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से रुपये की निकासी कर घर लौट रहा था. डोरीगंज थाना क्षेत्र के मुस्सेपुर निवासी सेवानिवृत्त सेना के जवान धर्मनाथ पांडेय ने पंजाब नेशनल बैंक से रुपये की निकासी कर पैदल ही गांधी चौक पहुंचे. टेंपो स्टैंड में वह मुस्सेपुर जाने के लिए टेंपो में सवार हो गये. उस समय टेंपो उनके अलावा एक और यात्री बैठा था. इसी बीच टेंपो के नीचे किसी ने दस-बीस रुपये के नोट गिरा दिये.
उनके साथ बैठे युवक ने कहा कि आपका रुपया गिरा है. इस पर सेना के जवान नीचे गिरे रुपये उठाने के लिए टेंपो से नीचे उतर गये. जब उन्होंने रुपये उठाये तो एक अन्य युवक ने कहा कि रुपये तो मेरा है. इसको लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी. इसी बीच टेंपो में बैठा हुआ युवक सेना के जवान का रुपये वाला थैला लेकर फरार हो गया. पलट कर जब सेना के जवान टेंपो में आया तो, उसका रुपये वाला थैला गायब था. इसकी सेना के जवान ने पुलिस को सूचना दी.
मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने टेंपोचालक को हिरासत में ले लिया और पीड़ित सेना के जवान की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है. पीड़ित ने बताया कि जब वह बैंक से रुपये की निकासी कर गांधी चौक जाने के क्रम में मौना चौक सब्जी खरीद रहा था तो उचक्कों ने उसकी गर्दन पर खुजली वाला पाउडर डाल दिया, लेकिन वहां पर काफी खुजली होने के बावजूद रुपये वाले थैला को नहीं छोड़ा. इस वजह से उचक्कों की साजिश वहां फेल हो गयी लेकिन रुपये गिरा कर उचक्कों ने एक लाख रुपये उड़ा लिये.
इस मामले में पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है. अनुमान है कि उचक्के बैंक की शाखा से रुपये की निकासी करने के समय ही पीछे लगे होंगे. नगर थानाध्यक्ष ने बताया बैंक के सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगाला जा रहा है. इस घटना में कोढा गिरोह का हाथ होने की आशंका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >