नकद व आभूषण समेत लाखों की संपत्ति चोरी चुरा ले गये चोर

दाउदपुर (मांझी) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनवलिया गांव में विगत बुधवार की रात चोरों ने घर में प्रवेश कर एक मकान के कमरे का ताला तोड़कर नकद व आभूषण समेत लाखों रुपये के मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली . प्राप्त जानकारी के अनुसार, बभनवलिया गांव निवासी सुरेंद्र पांडेय के मकान में बुधवार […]

दाउदपुर (मांझी) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनवलिया गांव में विगत बुधवार की रात चोरों ने घर में प्रवेश कर एक मकान के कमरे का ताला तोड़कर नकद व आभूषण समेत लाखों रुपये के मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली . प्राप्त जानकारी के अनुसार, बभनवलिया गांव निवासी सुरेंद्र पांडेय के मकान में बुधवार की मध्य रात्रि चोरों ने छत के रास्ते से उतर प्रवेश किया. अलमीरा का लॉक तोड़ 30 हजार नकद व करीब तीन लाख रुपये के आभूषणों की चोरी कर ली व फरार हो गये.

इस दौरान गृहस्वामी की नींद टूटी तो घर में सोये अन्य परिजनों को जगाया. घर में सोये परिजन जब घर से बाहर निकलना चाहे तो कुंडी लगी थी. तबतक चोर भागने में सफल रहे. अगले सुबह गृहस्वामी ने थाना के चौकीदार को सूचना दी. जहां चौकीदार ने घटना की जानकारी ली. वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि इस घटना की जानकारी व कोई लिखित आवेदन परिजनों ने नहीं दिया है. उक्त यह घटना तीन दिन पूर्व की बतायी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >