Saran News : सोनपुर मेला 2025 : 10 बड़े इवेंट्स बनेंगे खास आकर्षण के केंद्र

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2025 में इस बार काफी अधिक भीड़ होने की संभावना है और इसका सबसे बड़ा कारण है इस बार आयोजित हो���े वाले 10 बड़े इवेंट.

छपरा. हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2025 में इस बार काफी अधिक भीड़ होने की संभावना है और इसका सबसे बड़ा कारण है इस बार आयोजित होने वाले 10 बड़े इवेंट. हालांकि कई और इवेंट की तैयारी अभी चल रही है लेकिन अभी तक के जो तैयारी संबंधित बातें सामने आई है उसके अनुसार इन 10 इवेंट पर काम शुरू हो गया है.

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में जिलाप्रशासन, पर्यटन विभाग, कला संस्कृति विभाग, जनसंपर्कविभाग के मुख्य रूप से कार्यक्रम होते हैं. 32 दिनों के कार्यक्रम में अधिकतर कार्यक्रम पर्यटन विभाग और कला संस्कृति के होते हैं जो मुख्यमंत्री पर संचालित होते हैं. जिला प्रशासन के 6 दिन से एक सप्ताह का कार्यक्रम होता है. जनसंपर्क का 2 से 3 दिन का कार्यक्रम होता है. इसके अलावा अन्य विभाग भी अपनी प्रस्तुति देते हैं. जिला प्रशासन संभावित 6 से 7 दिनों के लिए अपनी तैयारी कर रहा है. कलाकारों का चयन शुरू हो गया है. बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड के संगीत कलाकारों से वार्ता चल रही है. 15 अक्टूबर के पहले सब कुछ फाइनल हो जायेगा.

सोनपुर आइडल में 1000 कलाकार की स्क्रीनिंग की संभावना

सोनपुर आइडल को लेकर स्क्रीनिंग की डेट की घोषणा हो चुकी है. 15 अक्टूबर को शहर के भिखारी ठाकुर परीक्षा गृह में आवेदन देने वाले या रजिस्ट्रेशन करने वाले गायक कलाकारों की स्क्रीनिंग होगी. कई स्तर पर स्क्रीनिंग के बाद सोनपुर मेला के मुख्य मंच पर ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा. अभी तक की जानकारी के अनुसार स्क्रीनिंग में 1000 से अधिक कलाकार आवेदन दे सकते हैं.

यह होंगे 10 बड़े इवेंट

-32 दिन तक मुख्य मंच पर बॉलीवुड और टॉलीवुड कलाकारों का सांस्कृतिक कार्यक्रम-इंडियन आईडल शो भी मुख्य मंच पर होगा-सेंड फेस्टिवल का आयोजन मेला परिसर में-हरिहरनाथ महोत्सव हरिहरनाथ मंदिर के पास-बॉलीवुड-टॉलीवुड कलाकारों का टॉक शो-मल्ल युद्ध प्रतियोगिता, कुश्ती प्रतियोगिता-शानदार घुड़दौड़ प्रतियोगिता-छात्रों के लिए क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता-विभिन्न प्रकार की खेलप्रतियोगिता-शानदार डॉग शो का आयोजन और अन्य इवेंट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >