जदयू ने रिविलगंज में खेला बड़ा दांव, अश्विनी कुमार सिंह बने नगर अध्यक्ष, सियासी हलचल तेज

सारण जिला जदयू संगठन ने रिविलगंज नगर में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा फैसला लिया है. पार्टी नेतृत्व ने अश्विनी कुमार सिंह को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपते हुए जदयू को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का संदेश दिया है.

Saran Politics: (विकास कुमार) जिला जदयू संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने स्थानीय निवासी अश्विनी कुमार सिंह को रिविलगंज नगर जदयू अध्यक्ष मनोनीत किया. इस दौरान पार्टी नेताओं की मौजूदगी में उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा गया.

पार्टी नेताओं की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

मनोनयन कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, जिला प्रवक्ता ब्रजेश कुमार, जिला महासचिव ई. प्रभाष शंकर, जिला कोषाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, सदर प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह और रिविलगंज प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे.

गांव-गांव तक पहुंचाएं सरकार की योजनाएं

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने कहा कि जदयू संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को हर प्रखंड और नगर क्षेत्र में सक्रिय रहना होगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है.

अश्विनी कुमार सिंह को मिली नई जिम्मेदारी

नगर अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अश्विनी कुमार सिंह ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा.

Also Read: छपरा में बिना लाइसेंस चल रही दवा दुकान, ड्रग इंस्पेक्टर ने छापेमारी में जब्त की 40 तरह की दवाएं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >