महिला चिकित्सक ने वार्ड पार्षद का काटा गुप्तांग, दो साल से दोनों में चल रहा था प्रेम प्रसंग…

SARAN: सारण जिले के मढ़ौरा में एक निजी अस्पताल की कथित महिला चिकित्सक ने सोमवार को नगर पंचायत वार्ड संख्या- 12 के पार्षद प्रेमी वेद प्रकाश का गुप्तांग काटकर बाथरूम के नाले में बहा दिया.

SARAN: सारण जिले के मढ़ौरा में एक निजी अस्पताल की कथित महिला चिकित्सक ने सोमवार को नगर पंचायत वार्ड संख्या- 12 के पार्षद प्रेमी वेद प्रकाश का गुप्तांग काटकर बाथरूम के नाले में बहा दिया.

घटना की जानकारी मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंची. फिर, जख्मी वार्ड पार्षद को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया. वहीं, महिला चिकित्सक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. महिला चिकित्सक का कहना है कि वार्ड पार्षद वेद प्रकाश से उसका पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

इस दौरान, वह कई बार शादी करने का झूठा आश्वासन देकर यौन संबंध बनाता था और फरार हो जाता था. दो बार गर्भपात भी करना पड़ा, लेकिन इसके बाद भी उसने शादी नहीं की.

30 जून को शादी करने का दिया था आश्वासन

महिला चिकित्सक ने पुलिस से बताया कि कोर्ट मैरिज के लिए कागज तैयार हो गया था उसके बाद भी वह नहीं पहुंचा. मैं अपने भाई राहुल कुमार से भी उसको मिलवाई शादी की बात बन गई थी. इसके बाद वार्ड पार्षद वेद प्रकाश 30 जून को शादी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन शादी नहीं की.

आज प्रेमी मिलने पहुंचा तो महिला चिकित्सक ने उसका गुप्तांग काट के बाथरूम के नाले में बहा दिया. महिला चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि करीब वार्ड पार्षद ने तीन-चार बार शादी का डेट फिक्स किया और पहुंचा नहीं. इसलिए मैंने यह कदम उठाया. सारण के मढ़ौरा में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >