वाया नदी में स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के वाया नदी में स्नान करने गए 20 वर्षीय रोशन कुमार की डूबने से मौत हो गई. घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय गोताखोरों ने शव को नदी से बाहर निकाला.

Mohiuddinnagar News: मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के वाया नदी स्थित कल्याणपुर बस्ती डीह घाट पर सोमवार दोपहर स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

स्नान के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान कल्याणपुर बस्ती पूरब पंचायत, वार्ड संख्या-5 निवासी हरेकृष्ण राम के 20 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, रोशन कुमार स्नान करने के लिए घाट पर गया था. सीढ़ी से उतरते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा.

गोताखोरों ने निकाला, अस्पताल में हुई मौत की पुष्टि

घाट पर मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पूर्व मुखिया मो. निजाम और परिजनों को दी. स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

यह भी पढ़ें: बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज की जीत पर समस्तीपुर में जश्न


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >